फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: A five-year-old child made a record by reciting Hanuman Chalisa In one minute 54 seconds

Punjab: एक मिनट 54 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ पांच साल के बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति का आया बुलावा

Wed, 30 Aug 2023 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 01:10 AM IST
सार

गीतांश के पिता डॉ. विपिन गोयल ने कहा, हमें राष्ट्रपति भवन से एक फोन आया जिसमें कहा गया कि हमें एक मेल भेजा गया है और हमारा बच्चा राष्ट्रपति से मिलेगा। हमें बहुत खुशी हुई। 

विज्ञापन
Punjab: A five-year-old child made a record by reciting Hanuman Chalisa In one minute 54 seconds
गीतांश गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

पांच वर्षीय लड़के गीतांश गोयल ने एक मिनट 54 सेकंड में रिकॉर्ड समय में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद अब बच्चे को राष्ट्रपति से मिलने का निमंत्रण मिला है। पंजाब के बठिंडा जिले के कस्बे मौड मंडी से संबंधित 5 वर्षीय लड़के गीतांश गोयल को राष्ट्रपति से मिलने का निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बच्चे ने रिकॉर्ड समय में हनुमान चालीसा का पाठ करके विश्व रिकॉर्ड बनाया और राष्ट्रपति भवन द्वारा उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। गीतांश ने 4 साल और तीन महीने की उम्र में 1 मिनट 54 सेकंड की अवधि में हनुमान चालीसा पढ़कर रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के लिए, उन्हें ''इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स'' से प्रशंसा प्रमाणपत्र और ''वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनिवर्सिटी'' से ''रिकॉर्ड्स ब्रेकिंग में ग्रैंडमास्टर्स का खिताब'' मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहन का बेमिसाल प्यार: रक्षाबंधन से पहले की भाई के जीवन की रक्षा, किडनी देकर बचाई जान, पढ़िए पूरी स्टोरी

गीतांश के पिता डॉ. विपिन गोयल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ''सोमवार को हमें राष्ट्रपति भवन से एक फोन आया जिसमें कहा गया कि हमें एक मेल भेजा गया है और हमारा बच्चा राष्ट्रपति से मिलेगा। हमें बहुत खुशी हुई।'' '' हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि उनके बच्चे ने 4 साल 3 महीने की उम्र में हनुमान चालीसा पढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। '' उन्होंने स्वर्ण पदक जीता और 30 अगस्त को हमें राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रित किया गया। उन्होंने आगे कहा, भगवान ने बच्चे को आशीर्वाद दिया है। मंगलवार को गीतांश को साथ लेकर उसके पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed