फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Private bus accident in batala three died and 18 injured

Punjab Bus Accident: स्कूटी को बचाते बेकाबू हुई बस, तीन की मौत, 18 घायल, 32 यात्री थे सवार

Mon, 30 Sep 2024 08:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2024 08:01 PM IST
सार

पंजाब के बटाला में सोमवार को दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक प्राइवेट बस स्कूटी को बचाते हुए बेकाबू हो गई। मरने वालों में एक महिला, युवक और 14 साल का किशोर है। 

विज्ञापन
Private bus accident in batala three died and 18 injured
बटाला में हादसे का शिकार हुई बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला के गांव शाहबाद में सोमवार की दोपहर को दिल दहला देने वाले सड़क हादसे से पूरा शहर कांप उठा। करीब तीन बजे बटाला से निकली एक निजी बस गांव शाहबाद के पास एक स्कूटी सवार को बचाते-बचाते खुद गांव शाहबाद के एक बस स्टॉप से जा टकराई। तेज रफ्तार बस स्टॉप को चीरते हुए आगे निकल गई।
विज्ञापन


इस हादसे में अपने पिता की स्कूटी की पिछली सीट पर एक 14 साल के किशोर, बस सवार एक महिला और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक कुल 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 18 घायल हैं। इन 18 में से 11 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में शवों को भेज दिया है। सूचना मिलते ही बटाला से आप के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर पहुंचे।
विज्ञापन




मृतकों की पहचान अभिजोत (14) निवासी संगतपुरा, बस सवार मनजीत राज (25) निवासी जिला होशियारपुर और बलविंदर कौर (40) निवासी गांव नंगल झोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक निजी बस जो बटाला से सोमवार की शाम को चली, इस बस ने बटाला से चलकर कादियां, घुमान, श्री हरगोबिंदपुर से होते हुए मोहाली जाना था। रास्ते में करीब साढ़े तीन बजे के करीब जब बस गांव शाहबाद पहुंची तो सड़क पार कर रहे एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस सीधा गांव के अड्डे पर स्थित एक बस स्टॉप में जा घुसी और स्टॉप को चीरते हुए आगे निकल गई। आगे जब बस रुकी तो बस पूरी से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और बस में कोलाहल मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ससुराल से लौट रहा था मनजीत राज
जानकारी के अनुसार मृतक मनजीत राज जो जिला होशियारपुर का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ बटाला में अपने ससुराल आया हुआ था और वापस अपने घर जा रहा था। वहीं, 14 वर्षीय मृतक अभिजोत अपना पिता की स्कूटी के पीछे बैठकर पास ही के गांव जा रहा था।

प्रशासन की तरफ से राहत कार्य जारी : एसएसपी
इस संबंध में एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि बस में कुल 32 यात्री थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देख रही है ताकि इस बात का पता चल सके कि वास्तव में दुर्घटना कैसे हुई थी। प्रशासन की तरफ से राहत कार्य जारी है।

सीएम मान जताया दुख, घायलों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को बटाला-कादियां रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिसमें तीन लोगों की मौत और 18 लोग घायल हुए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को सभी घायलों का मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। मान ने कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed