{"_id":"1cfcd6c65ea79c8f2a54d15bbc5db6b9","slug":"prakash-singh-badal-electricity-plant-bathinda-sukhbir-badal-rajpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सरप्लस होगी बिजली, पहला कदम उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सरप्लस होगी बिजली, पहला कदम उठा
हमीर सिंह
Updated Tue, 26 Nov 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को उत्तरी भारत के सबसे बड़े थर्मल प्लांट का उद्घाटन कर इसे राज्य के लोगों को सौंपा।
विज्ञापन
बादल ने घोषणा की कि यह ऐतिहासिक दिन है और राज्य में सरप्लस बिजली होने की ओर यह पहला कदम है।
आठ दिसंबर को 1400 मेगावाट की क्षमता वाले राजपुरा थर्मल प्लांट के उद्घाटन के बाद पंजाब में बिजली सरप्लस हो जाएगी।
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि 1980 मेगावाट क्षमता वाला और निजी क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े 11000 करोड़ से तैयार थर्मल प्लांट में सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। थर्मल प्लांट करीब दो महीने के भीतर बिजली की सप्लाई शुरू कर देगा।
मुख्यमंत्री ने 6600 मेगावाट के एक यूनिट का उद्घाटन किया। तीनों यूनिट बराबर क्षमता वाले हैं और अन्य दोनों यूनिट तीन तीन महीने के अंतराल पर चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
छह महीने के भीतर इस थर्मल से 1980 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। वेदांता ग्रुप और पावरकॉम के बीच हुए समझौते के अनुसार प्लांट अगले 25 सालों तक 2.86 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली सप्लाई करेगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बटन दबा कर प्लांट शुरू करने की औपचारिकता निभाई। उन्होंने कहा कि केंद्र्र सरकार ने क्लीयरेंस देने में देरी की। 100 फीसदी कोयला देने का वादा कर अब 70 फीसदी तक सीमित रह गई।
उद्घाटन के बाद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए बादल, सुखबीर बादल और सांसद हरसिमरत कौर ने लोकसभा चुनाव में यूपीए को उखाड़ फेंकने और अकाली-भाजपा के विकास के आधार पर साथ देने का आह्वान किया।
बादल ने कहा कि यूपीए सरकार ने हमेशा भेदभाव किया है। यदि नरेंद्र मोदी पीएम बने तो उनको बाजू से पकड़ कर काम करवाया जा सकता है।
बादल ने बठिंडा लोकसभा सीट से हरसिमरत कौर बादल को फिर से जिताने की अपील की।
सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बादल सरकार का मजाक कर रही थी कि थर्मल प्लांट की आधारशिलाएं ड्रामा है लेकिन अब यह थर्मल शुरू हो गए हैं।
पंजाब बिजली सरप्लस स्टेट बनेगी और बिजली अन्य राज्यों को बेच कर यहां दरें भी कम की जाएंगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा का सरकार में आने का सपना खत्म हो जाएगा क्योंकि 25 साल तो अकाली-भाजपा को ही शासन करना है।
हरसिमरत कौर ने कहा कि इस क्षेत्र को अकाली-भाजपा सरकार ने बहुत कुछ दिया है।
इस मौके अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, मंत्री जनमेजा सिंह सेखों और सिकंदर सिंह मलूका के अलावा क्षेत्र के विधायक, एसजीपीसी सदस्य और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।