फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police will investigate the relationship of the political gangster

गैंगस्टर के सियासी संबंधों की जांच करेगी पुलिस

Fri, 04 Oct 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 04 Oct 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
Police will investigate the relationship of the political gangster
बठिंडा जिला पुलिस अकाली नेता के घर से पकड़े गए गैंगस्टर के सियासी संबंध की जांच करेगी। पुलिस ने इन गैंगस्टर के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस देख रही है कि आत्मसमर्पण से पहले इन लोगों ने किस किस सियासी नेता को फोन किए। जिला पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने इन गैंगस्टर को पनाह देने वाले यूथ अकाली नेता हरजिंद्र सिंह बिट्टू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य तीन गैंगस्टर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हरजिंद्र सिंह बिट्टू शिरोमणि यूथ अकाली दल से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूत्रों का कहना है कि पुलिस पूरी तैयारी में थी कि अगर गैंगस्टर फायरिंग करके भागने की कोशिश करते हैं तो पुलिस भी गोली चला देगी। जब गैंगस्टर को पुलिस का पता चला तो इन्होंने मीडिया कर्मियों को फोन कर दिए।

सूत्रों के अनुसार एक गैंगस्टर ने नेताओं को भी फोन किए। अब पुलिस की ओर से मोबाइल फोनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को चार मोबाइल फोन की मैमरी की पड़ताल कर ली है और डाटा सुरक्षित कर लिया है। मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए मोबाइल कंपनियों से संपर्क कायम किया जा रहा है।



 एसपी डी नवीन सिंह ने बताया कि बदमाशों के पास भारी असलाह होने की सूचना थी। इसके चलते पुलिस असले सहित गांव में दाखिल हुई थी। उन्होंने बताया कि बदमाशों के मोबाइलों की पड़ताल की जा रही है और मोबाइल कंपनियों से डिटेल की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed