फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police detained 250 farmers in Faridkot

फरीदकोट में पुलिस ने विफल किया धरना: 250 किसानों को हिरासत में लिया, ये थी मांगें

Sat, 29 Aug 2026 04:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 04:58 PM IST
सार

पुलिस ने किसानों को धरनास्थल से आगे बढ़ने से रोक दिया और संगठन के प्रांतीय महासचिव काका सिंह कोटड़ा समेत करीब 250 किसानों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Police detained 250 farmers in Faridkot
पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में किसानों ने कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर शनिवार को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन के तहत सड़क और रेलवे ट्रैक जाम करने के साथ-साथ विधानसभा स्पीकर समेत सत्ताधारी नेताओं के आवासों का घेराव करने की चेतावनी दी गई थी जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। 
विज्ञापन




पुलिस ने किसानों को धरनास्थल से आगे बढ़ने से रोक दिया और संगठन के प्रांतीय महासचिव काका सिंह कोटड़ा समेत करीब 250 किसानों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए किसानों को पुलिस लाइन में रखा गया है। किसानों द्वारा पिछले 5 माह से फरीदकोट समेत 12 जिलों में लैंडमॉर्गेज बैंकों के बाहर धरने दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


किसानों की मांग है कि अन्य बैंकों की तर्ज पर लैंडमॉर्गेज बैंकों में भी एकमुश्त ऋण निपटारा योजना लागू की जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए और कर्ज देते समय बैंकों द्वारा लिए गए किसानों के खाली चेक वापस किए जाएं। इन्हीं मांगों को लेकर शनिवार के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब किसानों ने प्रदर्शन की तैयारी शुरू की तो पुलिस ने पहले धरनास्थल से किसानों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आसपास के गांवों और शहरों से फरीदकोट पहुंच रहे किसानों को भी रास्ते में रोककर हिरासत में लिया गया। इस दौरान किसान नेता इंद्रजीत सिंह घनियां ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed