{"_id":"66c04e9a995a1727a4089ad0","slug":"phagwara-police-arrested-three-youths-in-assault-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: बेटी का पीछा करने से रोकने पर घर में घुसकर हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: बेटी का पीछा करने से रोकने पर घर में घुसकर हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 17 Aug 2024 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:52 PM IST
सार
आरोपी पीड़ित की लड़की का पीछा करता था। जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो उसने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फगवाड़ा में रंजिश के चलते एक घर में जबरन घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि प्रेमचंद निवासी चाचौकी ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके तीन बच्चे (एक लड़की और दो लड़के) हैं।
उसकी बड़ी लड़की जालंधर के एक अस्पताल में नौकरी करती है। प्रेमचंद के अनुसार एक युवक रशपाल सिंह निवासी नवा खैरा बेट थाना फिल्लौर उसकी लड़की का पीछा करता था। उसने राशपाल को ऐसा करने से रोका था।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो उसके बड़े लड़के जसपाल ने दरवाजा खोला। अचानक रशपाल सिंह उर्फ काला अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में जबरी दाखिल हो गया और गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर हमला करके उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमचंद के अनुसार उसके शोर मचाने पर मोहल्ले वाले इकट्ठे हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपी रशपाल सिंह उर्फ काला, सुखजिंदर उर्फ राजू, सनी के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। तीनों को थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर कुमार ने पुलिस पार्टी सहित गिरफ्तार कर लिया है।