{"_id":"53f68c6415f6f86b9f3bf26eab3bd801","slug":"people-like-laser-bulb","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बदलने वाला लेजर बल्ब बना पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बदलने वाला लेजर बल्ब बना पसंद
अमर उजाला,संगरूर
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर। रोशनी का त्योहार दीपावली में महज एक सप्ताह ही बाकी रह गया है और बाजार में कई तरह की लड़ियां बाजार में उतारी गई हैं। इन दिनों चाइनीज लड़ियों के साथ-साथ चाइना से आया कई रंग बदलने वाला लेजर बल्ब लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस बल्ब की विशेषता यह है कि यह न केवल कई तरह के रंग बदलता है, बल्कि साथ ही टिमटिमाते सितारे भी दिखाता है। यह बल्ब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा लोग मंत्र डिस्पले को भी पसंद कर रहे हैं।
प्रेम बस्ती स्थित भारत लाइट हाउस के मालिक पंकज गर्ग ने बताया कि इस बार भी बाजार में चाइनीज लड़ियों की ज्यादा मांग है। बेशक इनकी कोई वारंटी नहीं होती लेकिन सस्ती होने के कारण लोग इन्हें ज्यादा लेना पसंद करते हैं। दीवाली के अवसर पर उनके यहां कई तरह की लड़ियां उपलब्ध हैं, जिनमें चाइनीज लड़ियां जिनकी कीमत (प्रति लड़ी) बीस रुपये से लेकर 90 रुपये तक है।
विज्ञापन
इसके अलावा पिछली बार की तरह चाइना से आई पाइप वाली लड़ी ने भी बाजार में अपना वजूद कायम रखा है। लाल, नीली और मल्टी कलर में आने वाली इस पाइप लड़ी की कीमत 600 रुपये प्रति बंडल है, जो बीस मीटर का होता है।
इसकी विशेषता यह है कि इसे चाहे पानी में फेंक दिया जाए लेकिन यह बंद नहीं होती। इसके साथ ही बाजार में मंत्र डिस्पले जै माता दी, ओइम, खंडा, ओंकार, सेतिया भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 70 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है। जिन्हें लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर लगाना ज्यादा पसंद करते हैं।