फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   sucha singh chhotepur, case against aap leader, protest, patiala

सरकार की शह पर हुआ आप नेता खिलाफ पर्चा : छोटेपुर

Fri, 27 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 27 May 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
sucha singh chhotepur, case against aap leader, protest, patiala
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल का बादल सरकार को पंजाब आना अच्छा नहीं लगता है।
विज्ञापन


बादल पंजाब को अपनी जागीर समझते हैं, यही वजह है कि आप नेता कर्णवीर टिवाना के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया है। छोटेपुर शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल पंजाब में आते हैं, तो सुरक्षा एजेंसियां नकारा हो जाती हैं। जिस महिला पत्रकार ने आप के सीनियर नेता कर्णवीर सिंह टिवाना के खिलाफ केस दर्र्ज कराया है, वह बादलों की सीधी चाल है।
विज्ञापन


पर्चे में लिखे नंबर पीबी 11 बीसी 0023 वाली गाड़ी आप के प्रदेश लीडर सुरिंदर सिंह अरोड़ा की है, जबकि जिस गाड़ी नंबर सीएच 01 एबी 9595 में केजरीवाल बैठे थे, वह गाड़ी टिवाना की है, जिसको टिवाना ही चला रहे थे। छोटेपुर ने आरोप लगाया कि महिला पत्रकार के मोबाइल फोन का रिकार्ड खंगालने से पता लग जाएगा कि उसकी फोन पर किस से बात होती रही है। साजिश के तहत पहले महिला पत्रकार ने अरविंद केजरीवाल के साथ गलत बोला। उसी कारण उसे पुलिस खींच कर ले गई। अगर वह सही होती, तो सलीके में रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed