{"_id":"5728cfe24f1c1bb5555cd135","slug":"punjab-press-freedom-congress-charanjit-singh-channi-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में प्रेस को आजादी नहीं: चन्नी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में प्रेस को आजादी नहीं: चन्नी
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Tue, 03 May 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ में समागम के दौरान विधान सभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला
विधान सभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पंजाब में प्रेस की आजादी नाम की कोई चीज नहीं है। चन्नी मंगलवार को विश्व प्रेस आजादी दिवस के उपलक्ष्य में रूपनगर प्रेस क्लब की तरफ से आयोजित समागम में बोल रहे थे। चन्नी ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस को सरकार की तरफ से दबाया जा रहा है। उन्होने कहा कि यदि किसी नेटवर्क पर सरकार समर्थक बात न की जाए तो वह चल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यदि कोई अखबार सरकार के हक की बात नहीं करता तो उसके सरकारी इश्तहार बंद करके उसे गिराने की कोशिश की जाती है।
चन्नी ने प्रेस की आजादी की हिमायत की। साथ ही कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार आने पर प्रेस की आजादी को बनाए रखने के लिए कानून बनाया जाएगा। उन्होंने रूपनगर प्रेस क्लब को फर्नीचर आदि की खरीद के लिए अपने तरफ से 50 हजार रुपये देने का एलान किया। पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, बसपा नेता चरनजीत सिंह घई ने ने आजाद प्रेस की वकालत की। लोक गायक भुपिंदर बब्बल ने अपनी गायकी के साथ पंजाबी संस्कृति की झलक पेश की। इस मौके पूर्व मंत्री डॉ. रामेश दत्त शर्मा, सीनियर कांग्रेसी नेता रमेश गोयल, भुपेश शर्मा, गुरिंदरपाल सिंह बिल्ला, राजेश्वर लाली, सरदूल सिंह नामधारी, गुरविंदर सिंह लाली मौजूद थे।