{"_id":"573994d24f1c1b202bac775e","slug":"punjab-intoxication-rehabilitation-center-bsp-government-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में नशा नहीं तो नशा मुक्ति केंद्र क्यों : बसपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में नशा नहीं तो नशा मुक्ति केंद्र क्यों : बसपा
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 16 May 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में बसपा पटियाला जोन कोआर्डिनेटर राम सिंह आजाद पार्टी के दफ्तर का उद्घाटन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब के नजदीक अपना चुनावी दफ्तर खोला। इसका उद्घाटन पार्टी के पटियाला जोन कोआर्डिनेटर राम सिंह आजाद ने किया। दफ्तर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह महदूदां के नेतृत्व में वर्करों की एक बैठक भी की गई। इसमें पटियाला जोन के कोआर्डिनेटर राम सिंह आजाद ने जिले के पार्टी वर्करों को मिशन 2017 की तैयारियों के लिए जुट जाने को कहा। आजाद ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर भी सवाल किया जिसमें सुखबीर ने कहा था कि पंजाब में नशा नहीं है। आजाद ने कहा कि अगर पंजाब में नशा नहीं है तो सरकार ने ढाई लाख नशा छुड़ाओ केंद्र क्यों खोले हैं।
आजाद ने कहा कि बसपा सुप्रीमों कुमारी मायावती के निर्देश के अनुसार पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत किया जाएगा। आजाद ने कहा कि बसपा से मिलकर चुनाव लड़ने के लिए कई पार्टियों के नेता उनके साथ संपर्क कायम कर रहे हैं। वह पार्टी हाईकमान से बात करेंगे और हाईकमान ही इस पर फैसला करेगी। आजाद ने दावा किया कि बसपा आगामी 10 महीनों में पंजाब में एक नया इंकलाब लेकर आएगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, भीम सिंह माणकी, जतिंदर सिंह बरवाली, सेवा सिंह अमलोह, सुरिघंदर सिंह नौगावां और रणजीत सिंह मुल्लांपुर मौजूद थे।