फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   prtc pensioner, anti-government rally, rally in Patiala, Patiala

सरकार के खिलाफ पीआरटीसी पेंशनरों की रैली

Wed, 16 Mar 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 16 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
prtc pensioner, anti-government rally, rally in Patiala, Patiala
पटियाला के बस स्टैंड पर बुधवार को सरकार के खिलाफ रैली करते पीआरटीसी के पेंशनर। - फोटो : amarujala
मांगों को लेकर सरकार व मैनेजमेंट के उदासीन रवैये से गुस्साए राज्य भर से इकट्ठा हुए पीआरटीसी के पेंशनरों ने बुधवार को बस स्टैंड पर रैली की। इस मौके पर सरकार खिलाफ नारेबाजी की और मांग की गई कि करोड़ों रुपये के बकाया का जल्द भुगतान हो। साथ ही पेंशन हर महीने की 10 तारीख तक अदा की जाए। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह, प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह, महासचिव हरी सिंह चमक ने कहा कि 2006 से पहले के रिटायरियों की 38 महीने की डीए की किस्तों का बकाया और मेडिकल बिलों की अदायगी समझौते के मुताबिक दो महीने अंदर की जाए। पे कमीशन की रिपोर्ट के रहते बकाया समेत सारे बकाया 31 मार्च तक दिए जाएं।
विज्ञापन


पेंशन हर महीने की 10 तारीख तक दी जाए। अकसर पेंशन देने में देरी की जा रही है, जिससे पेंशनरों के लिए अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो जाता है। पेंशन पाने के लिए उन्हें सड़कों पर धरने-प्रदर्शन लगाने पड़ते हैं। इस मौके पर सरकार से पीआरटीसी के मुफ्त बस सफर के रहते बकाया का जल्द भुगतान करने की भी मांग की गई। जिससे कारपोरेशन अपने खर्च पूरे कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed