{"_id":"33adc4805864c7452bfbf469b109c695","slug":"pensioners-head-office-government-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों ने घेरा पीआरटीसी हेड ऑफिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों ने घेरा पीआरटीसी हेड ऑफिस
पटियाला।
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआरटीसी पेंशनरों का अपनी मांगों के लिए रोष थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को पेंशनरों ने गुस्से में आकर नाभा रोड पर पीआरटीसी हेडऑफिस का घेराव कर जोरदार धरना दिया।
धरने के दौरान उन्होने हर माह पेंशन 10 तारीख से पहले देने, करोड़ों रुपये के बकाया के जल्द भुगतान समेत कई मांगें उठाईं। इनके पूरा न होने पर उन्होंने संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। धरने में प्रदेश भर से विभिन्न डिपुओं से बड़ी संख्या में पेंशनर पहुंचे। उन्हें संबोधित करते हुए पीआरटीसी पेंशनर एसोसिएशन के हरी सिंह चमक, भगवंत सिंह कंगनवाल, बचन सिंह अरोड़ा ने कहा कि पेंशनरों की मांगों के लिए सरकार और मैनेजमेंट ने अड़ियल रवैया अपनाया हुआ है।
लगातार मांग के बावजूद पेंशनरों को पेंशन समय से नहीं मिल पा रही है। इससे उनके परिवारों का गुजारा मुश्किल हो गया है। यहीं नहीं पेंशनरों के करोड़ों रुपये के बकाया जिसमें ग्रेच्युटी, डीए व मेडिकल बिलों के बकाया शामिल हैं नहीं दिए जा रहे हैं। मांगें न मानीं गईं तो संघर्ष जारी रहेगा। इसके तहत अगला धरना 19 मार्च को पटियाला बस स्टैंड पर दिया जाएगा।