{"_id":"3ce1b10f9d9576d3dd1f4a3fa2e83c06","slug":"kejriwal-attack-bhagwant-man-patiala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोची-समझी योजना तहत हुआ केजरीवाल पर हमला : भगवंत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोची-समझी योजना तहत हुआ केजरीवाल पर हमला : भगवंत मान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 01 Mar 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल दोनों के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बड़ा डर बनकर सामने आए हैं।
मान ने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी योजना के तहत आज केजरीवाल पर हमला हुआ है। आप इस हमले से डरने वाली नहीं है, बल्कि और ताकत के साथ पंजाब में पार्टी का राज लाया जाएगा। वे सोमवार को बेरोजगार लाइनमैनों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे हुए थे। इस मौके पर बेरोजगार लाइनमैनों ने आप के वर्करों व लीडरों के साथ मिलकर बादल सरकार के खिलाफ जोरदार रोष धरना दिया व प्रदर्शन किया।
मान ने कहा कि इन दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल दोनों ने ही केजरीवाल के खिलाफ राजनीतिक हमले तेज कर रखे हैं। असल में दोनों को केजरीवाल का डर सता रहा है कि कहीं आप पंजाब में सत्ता में न आ जाए।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किए जाएंगे। इसके लिए ईमानदार व मेहनती उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बेरोजगार लाइनमैनों का मसला वह संसद में उठाएंगे और साथ ही संसद को बताएंगे कि किस तरह से पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार बेरोजगार लाइनमैनों के साथ धक्का कर रही है। मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
धरने में नहीं पहुंचे केजरीवाल
बेरोजगार लाइनमैनों के धरने में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आना था, लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक दिल्ली मीटिंग के आ जाने के कारण वह धरना स्थल पर नहीं पहुंच सके।