फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   kejriwal attack, bhagwant man, patiala

सोची-समझी योजना तहत हुआ केजरीवाल पर हमला : भगवंत मान

Tue, 01 Mar 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 01 Mar 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
kejriwal attack, bhagwant man, patiala
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल दोनों के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बड़ा डर बनकर सामने आए हैं।
विज्ञापन


मान ने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी योजना के तहत आज केजरीवाल पर हमला हुआ है। आप इस हमले से डरने वाली नहीं है, बल्कि और ताकत के साथ पंजाब में पार्टी का राज लाया जाएगा। वे सोमवार को बेरोजगार लाइनमैनों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे हुए थे। इस मौके पर बेरोजगार लाइनमैनों ने आप के वर्करों व लीडरों के साथ मिलकर बादल सरकार के खिलाफ जोरदार रोष धरना दिया व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मान ने कहा कि इन दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल दोनों ने ही केजरीवाल के खिलाफ राजनीतिक हमले तेज कर रखे हैं। असल में दोनों को केजरीवाल का डर सता रहा है कि कहीं आप पंजाब में सत्ता में न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किए जाएंगे। इसके लिए ईमानदार व मेहनती उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बेरोजगार लाइनमैनों का मसला वह संसद में उठाएंगे और साथ ही संसद को बताएंगे कि किस तरह से पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार बेरोजगार लाइनमैनों के साथ धक्का कर रही है। मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।


धरने में नहीं पहुंचे केजरीवाल
बेरोजगार लाइनमैनों के धरने में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आना था, लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक दिल्ली मीटिंग के आ जाने के कारण वह धरना स्थल पर नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed