फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Five lakh rupees stolen from the Diggi of a Punjabi shoe businessman's scooter

Patiala News: पंजाबी जूती कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी से पांच लाख की चोरी

Thu, 25 Jul 2024 05:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees stolen from the Diggi of a Punjabi shoe businessman's scooter
बैंक से निकलवाकर किसी व्यक्ति के पास उसके घर गया था बाहर खड़ी स्कूटी से चोरी, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
विज्ञापन

बैंक से ही कारोबारी का पीछा कर रहे थे आरोपी, पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में पंजाबी जूती कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल कारोबारी अपने दोस्त के साथ पैसे बैंक से निकलवाकर आया था। इसके बाद वह किसी व्यक्ति से मिलने उसके घर चला गया और वहां स्कूटी बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित राहुल ने बताया कि उसकी पंजाबी जूती की तोपखाना मोड़ पर दुकान है। वह बाद दोपहर तीन बजे अपने दोस्त के साथ बैंक गया था, जहां से वह 5 लाख रुपये निकलवा कर लाया और लिफाफे में यह पैसे अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दिए। इसके बाद वह घर आया और फिर स्कूटी से रामजी लाल निवासी बोतलां वाली गली के घर कुछ सामान लेने चला गया। वहां स्कूटी को गली में खड़ा कर दिया। जब घर आकर देखा, तो स्कूटी में से 5 लाख रुपये गायब थे। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता लगा कि दो व्यक्ति बैंक से ही जूती कारोबारी का पीछा कर रहे थे। उन्होंने ही बोतलां वाली गली में खड़ी कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी का लाक तोड़कर पैसे चोरी किए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed