फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DC office, BKU, performance, government, Fatehgarh Sahib

डीसी दफ्तर पर भाकियू का प्रदर्शन

Tue, 17 May 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 17 May 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
DC office, BKU, performance, government, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब के डीसी दफ्तर पर किसानों के हकों को लेकर धरना देते भारती किसान यूनियन राजेवाल के नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन जिला फतेहगढ़ साहिब की ओर से कश्मीरा सिंह अध्यक्ष की अगुवाई में डीसी दफ्तर पर विशाल रोष धरना दिया गया। किसान यूनियन ने मांग की कि सरकार अपनी जिम्मेदारी खुद उठाए और उसका भार किसानों पर न डाले। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार खेती खर्च की समीक्षा करने के बाद उसमें 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़ कर ही फसल के भाव तय करे, स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को पूरी तरह लागू किया जाए, किसानों के लिए एक आमदन कमीशन बनाया जाए, सरकार किसान की आमदनी जुटाने के लिए उसके बराबर लाने के लिए साधन जुटाए। इस मौके पर डीसी कमलदीप सिंह संघा को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र भी दिया गया। इस मौके पर कश्मीरा सिंह जिलाध्यक्ष, करनैल सिंह डडियाणा उपाध्यक्ष पंजाब, बलजिंदर सिंह जल्ला अध्यक्ष ब्लाक सरहिंद, भूपिंदर सिंह जल्ला उपाध्यक्ष फतेहगढ़ साहिब, जरनैल सिंह भटेड़ी अध्यक्ष यूथ विंग, प्रद्युमभन सिंह अध्यक्ष ब्लाक बस्सी पठाना सजादपुर, नछत्र सिंह अध्यक्ष ब्लाक खमाणों खरोर, मेजर सिंह महासचिव, महिंजर सिंह रैलो महासचिव, गुरदेव सिंह डडियाणा और उजागर सिंह सांपला मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed