फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gujarat, two-person, recovered Rs 17 lakh, police blockade, Patiala

गुजरात के दो व्यक्तियों से 17 लाख रुपये बरामद

Fri, 13 May 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 13 May 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
 Gujarat, two-person, recovered Rs 17 lakh, police blockade, Patiala
भारतीय रुपये - फोटो : DEMO Pics
पुलिस की विशेष नाकाबंदी के दौरान गुजरात के रहने वाले दो व्यक्तियों की कार रोक कर जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से 17 लाख से अधिक की नगदी बरामद की गई। इस संबंधी वे तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके। मौके पर ही पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को बुला लिया। जिन्होंने नगदी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि थाना अर्बन अस्टेट पुलिस टीम ने राजपुरा-पटियाला रोड पर अर्बन अस्टेट बाईपास के नजदीक विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग दौरान पटियाला की तरफ से आई एक कार को जब रोक कर जब इसकी तलाशी ली गई, तो इसमें से 17 लाख 26 हजार 400 रुपये बरामद हुए। गाड़ी में सवार जिगनेश पटेल और अरविंद भाई टी पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात को जब इस पैसे के बारे में पूछा गया, तो वह कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके। इस पर इनकम टैक्स विभाग पटियाला के साथ तालमेल करके एएल नायक सहायक डायरेक्टर इनकम टैक्स, जांच पटियाला, नरिंदर शर्मा, संजीव ठाकुर मौके पर बुलाए गए। उन्होंने रकम को कब्जे में लेकर इस संबंधी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed