फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang Misdeed with 16 year old girl in moving car in Patiala

Punjab: छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिगों ने की हैवानियत, दोस्त भी वारदात में शामिल

Wed, 31 Aug 2022 06:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Aug 2022 06:10 PM IST
सार

इन चारों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाया और समाना की तरफ ले गए। इस दौरान चलती कार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने स्कूली छात्रा को उसके गांव में छोड़ दिया। पीड़ित छात्रा के बयान पर पुलिस ने चारों नाबालिग लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Gang Misdeed with 16 year old girl in moving car in Patiala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पटियाला में चलती कार में नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक लड़की के दोस्त ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर एक को काबू भी कर लिया है।

विज्ञापन


16 वर्षीय पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। करीब तीन माह पहले उसकी एक लड़के के साथ दोस्ती हुई थी। 29 अगस्त 2022 को जब वह स्कूल गई तो उक्त लड़के का एक दोस्त वहां आया। पीड़िता ने शिक्षक के सामने अपने भाई के आने का बहाना बनाया और छुट्टी लेकर स्कूल से बाहर आ गई, जहां से वह लड़का उसे लेकर अपने दोस्त के पास गया, वहां उसके दो और दोस्त भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


इन चारों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाया और समाना की तरफ ले गए। इस दौरान चलती कार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने स्कूली छात्रा को उसके गांव में छोड़ दिया। पीड़ित छात्रा के बयान पर पुलिस ने चारों नाबालिग लड़कों के खिलाफ साजिश के तहत बहला-फुसलाकर ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है। लड़की के दोस्त को पुलिस ने फिलहाल काबू कर लिया है लेकिन बाकी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed