उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज के हरपुर गांव में महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने गला दबाकर की थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि महिला ने खुद का तलाक होने के बाद प्रेमी की शादी तुड़वा दी थी और अब जब प्रेमी महिला से शादी करना चाहता तो वह तैयार नहीं हो रही थी। इस वजह से उसने मंगलवार को हत्या कर दी थी।
पहले प्रेमी की शादी तुड़वाई फिर खुद किया इनकार, नाराज शख्स ने ऐसे कर दिया उसका काम तमाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार की पिपरी तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकरीगंज के कुई बाजार निवासी गुड्डू कसौधन के रूप में हुई है। एसपी दक्षिणी अरूण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि सिकरीगंज क्षेत्र के हरपुर गांव में मंगलवार की शाम को 24 वर्षीय महिला लक्ष्मी की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की जांच में मालूम चला कि महिला का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। वह अक्सर उससे मिलने घर पर भी आता था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका सिकरीगंज कस्बे में स्थित एक अस्पताल में काम करती थी। उसका पति से तलाक हो चुका था। इस दौरान वह अकेले ही रहती थी। एक शिविर में उसकी मुलाकात महिला से हुई। वह धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। वह उसके घर भी जाने लगा। पुलिस के अनुसार, सोमवार को मृतका की मां जयंती देवी और उसके पांच वर्षीय बेटे रीतिक को उरुवा क्षेत्र में उनके मायके छोड़ने भी गया था।