फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Corporation will install 200 CCTV cameras for the safety of women from 7.5 crores

महिलाओं की सुरक्षा को 7.5 करोड़ से निगम लगाएगा 200 सीसीटीवी कैमरे

Tue, 05 Apr 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Corporation will install 200 CCTV cameras for the safety of women from 7.5 crores
पटियाला। शहर में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम ने 7.5 करोड़ की लागत से 200 सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही पटियाला शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 500 सफाई कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जाएगी। 50 से ज्यादा प्रस्तावों को मंगलवार को निगम की जनरल हाउस बैठक में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान निगम की सीमाओं को बढ़ाने का भी एक अहम प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके तहत शहर से सटी कुछ कॉलोनियों को निगम के अधिकार क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा शहरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड का दायरा बढ़ाया जाएगा। साथ ही निगम के जनरल हाउस ने राजपुरा रोड पर पुरानी चुंगी के अलावा अन्य बंद पड़े चुंगी रूम में फायर सब स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया।
विज्ञापन

निगम की चौरां गांव के पास स्थित गोशाला को संभाल रही राधा कृष्ण गो सेवा समिति को अगले सात साल के लिए यह जिम्मेदारी फिर से दे दी गई है। बैठक में निगम ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से अपने सारे विकास कार्यों को वापस लेने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि तकनीकी कारणों के चलते कुछ समय पहले निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ विकास कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को दी गई थी। इसके साथ ही निगम के अधिकार क्षेत्र में पड़ी पुडा व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की सात कॉलोनियों को मूलभूत सुविधाएं देने का जिम्मा निगम ने लेने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया।
स्मॉल कंस्ट्रक्शन स्कीम लागू होगी
निगम के अधिकार क्षेत्र में जिन लोगों के पास जमीन कम है, लेकिन वे वहां घर बनाना चाहते हैं। परंतु वे बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक नक्शा पास नहीं करा सकते हैं। इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए शहर के अंदरूनी इलाके में स्माल कंस्ट्रक्शन योजना लागू करने को मंजूरी दी गई।

हर पार्क के लिए बनेगी डेवलपमेंट कमेटी
निगम के अधिकार क्षेत्र में इस समय करीब 114 पार्क हैं। इनमे से कई पार्कों की हालत दयनीय है। हाउस ने फैसला लिया है कि हर पार्क की हालत सुधारने के लिए लिए डेवलपमेंट कमेटी बनाई जाएगी। इसके अलावा डी सिलिंग की फीस के इजाफे के प्रस्ताव को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed