फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   B. Aid trained, fury March burnt effigies, government, Sangrur

बीएड प्रशिक्षितों ने निकाला रोष मार्च, पुतला फूंका

Mon, 16 May 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 16 May 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
B. Aid trained, fury March burnt effigies, government, Sangrur
प्रदर्शन - फोटो : डेमो फोटो
अध्यापक योग्यता परीक्षा (टीईटी) पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों ने शहर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह भवानीगढ़, कर्मजीत कौहरियां और जिलाध्यक्ष बलविंदर ने कहा कि आठ मई को बठिंडा प्रशासन ने शांतिपूर्वक धरना दे रहे बेरोजगार अध्यापकों को गिरफ्तार करके थानों में बंद कर दिया। अध्यापकों के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार करते हुए अध्यापकों को अपने परिवार वालों से संपर्क तक नहीं करने दिया। इसके चलते बेरोजगार अध्यापक संदीप सिंह फाजिल्का के बार-बार मिन्नत करने के बावजूद भी घर में बीमार पड़ी आठ माह की बच्ची का पता लेने के लिए फोन पर बात नहीं करने दी गई। बच्ची के इलाज का समय पर प्रबंध नहीं होने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मांग की गई कि नवंबर 2015 में मास्टर काडर के विभिन्न विषयों की निकाली छह हजार पचास पदों की संख्या बढ़ाकर कम से कम बीस हजार की जाए और भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed