{"_id":"108-30366","slug":"Patiala-30366-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसडीओ की हत्या का अब तक सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसडीओ की हत्या का अब तक सुराग नहीं
Patiala
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। ग्रिड कालोनी में एक क्वार्टर में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड से रिटायर एसडीओ की हत्या व पास ही में उसकी पत्नी की लाश मिलने के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। लगातार दावों के बावजूद अभी तक पुलिस अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगता है, वहीं लोगों खास तौर से बुजुर्गों में दहशत का माहौल है।
शहर की ग्रिड कालोनी में 13-पी क्वार्टर से शुक्रवार सुबह बिजली बोर्ड के रिटायर एसडीओ राजेश्वर चंद्र (72) की लाश मिली थी। उनकी तेजधार हथियारों से हत्या की गई थी। घर के ही एक अन्य कमरे में राजेश्वर चंद्र की पत्नी हरजीत कौर (68) की भी लाश मिली थी। पुलिस ने कातिलों तक पहुंचने के लिए दंपत्ति के घरेलू नौकर को भी राउंडअप करके पूछताछ की और यूपी भी रेड करनी गई। जहां कई बैंक खातों को खंगाला गया, जिनमें हरजीत कौर ने पैसों का लेन-देन किया था। लेकिन अभी तक पुलिस कातिलों तक पहुंच नहीं सकी है। इस संबंध में जब डीएसपी सिटी-दो हरपाल सिंह से बात की, तो उन्होंने कहा कि अभी हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है। जांच चल रही है और उम्मीद है कि जल्द हत्यारे पकड़े जाएंगे।