फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Jobs, Open Recruitment Rally Of Indian Army In Patiala

पंजाबः इन पांच जिलों के युवाओं के पास सेना में जाने का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों पर होगी रैली भर्ती

Fri, 05 Jul 2019 12:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 05 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government Jobs, Open Recruitment Rally Of Indian Army In Patiala
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पटियाला में पांच जिलों के युवकों के लिए सेना की रैली भर्ती का आयोजन किया जा रहा। यह रैली 19 अगस्त से शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी। आर्मी भर्ती डायरेक्टर कर्नल आरआर चंदेल ने नौजवानों व उनके परिवारों को दलालों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन


चंदेल ने कहा कि आर्मी में भर्ती बिल्कुल मुफ्त और केवल मेरिट पर पारदर्शी ढंग से की जाती है। उम्मीदवार फौज में भर्ती होने के लिए किसी को किसी किस्म की रिश्वत न दें और दलालों से सावधान रहें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी भर्ती कराने का झांसा देकर रिश्वत की मांग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पटियाला समेत संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के युवा इस भर्ती रैली में बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक नौजवानों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर 20 जून से शुरू हो चुके हैं जो तीन अगस्त तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला-संगरूर रोड स्थित फ्लाइंग क्लब के सामने मिलिट्री स्टेशन के खुले मैदान में होने वाली इस रैली भर्ती में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही तकनीकी (एएमसी), सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल और सिपाही इनवेंटरी मैनेजमेंट की भरती की जाएगी।


भर्ती डायरेक्टर ने बताया कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए नियमों के मुताबिक कद, भार व छाती में छूट होगी। रैली की जगह पर फिजिकल टेस्ट पास करने वालों का मेडिकल होगा। बाद में लिखित टेस्ट भी पास करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed