{"_id":"85329b58760838744ac6af2c5d658d80","slug":"-682900","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में सफलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में सफलता
पटियाला।
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पटियाला पुलिस ने सुलझाने में सफलता हासिल की है। एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि 21 नवंबर की रात जसविंदर सिंह निवासी गांव रंधावा का कत्ल हरियाणा में बलविंदर सिंह निवासी नवांगांव थाना सदर समाना जिला पटियाला ने जसविंदर सिंह की ओर से बेची जमीन के पैसे हड़पने की नीयत से किया था।
पटियाला पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा की निगरानी में सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस ने बलविंदर सिंह को थाना कोतवाली में दर्ज असलाह एक्ट के एक केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बलविंदर सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी बहन गांव रंधावा में रहती थी।
वहां आना-जाना होने के कारण गांव के ही जसविंदर सिंह से उसकी दोस्ती हो गई थी। जसविंदर सिंह ने साल 2011 में अपनी दो किला जमीन करीब 35 लाख रुपये में बेची थी। इसके बारे में बलविंदर सिंह को पता था। उसने जसविंदर सिंह को नवां गांव में एक प्लाट दिलवाया था। इस सौदे के बाद जसविंदर ने बाकी बची रकम बलविंदर सिंह के पास ही रख दी थी। इसी दौरान आरोपी की बहन ने जसविंदर सिंह की हरियाणा के सीवन की रहने वाली सरबजीत कौर के साथ शादी भी करवा दी।
विज्ञापन
शादी के बाद सरबजीत अपने पति जसविंदर को छोड़कर चली गई थी। अब जसविंदर भी अपने पैसे वापस बलविंदर सिंह से मांगने लगा लेकिन उसने मना कर दिया। उसने कहा कि वह उसका सरबजीत कौर से दोबारा मेल करा देगा और धोखे से उसे गांव पोलड़ (हरियाणा) ले गया। वहां से वापस आते समय बलविंदर सिंह ने जसविंदर को शराब पिलाई और डंडा मारकर हत्या कर सड़क के किनारे सूखी ड्रेन में फेंक दिया था।