{"_id":"c9c2673713c4ae1a617774070c1f5421","slug":"passengers-to-hajj-welcomed-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज को निकले यात्री का लुधियाना में स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज को निकले यात्री का लुधियाना में स्वागत
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 27 Sep 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिसा के जिला कटक स्थित गांव केशरपुर आखापट से सऊदी अरब मक्का शरीफ हज यात्रा के लिए साइकिल से जा रहे शेख बासिफ शुक्रवार को पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना पहुंचे।
पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी की अगुवाई में मुसलमानों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान साइकिल से हज यात्रा कर रहे शेख बासिफ को फूलों के हार व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने शेख बासिफ को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अल्लाह के घर की ओर साइकिल से जा रहे बासिफ मियां खैरियत के साथ मक्का पहुंच जाएं और वहां जाकर पूरी इंसानीयत के भले के लिए दुआ करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर शेख बासिफ ने बताया कि उनकी बचपन से तमन्ना थी कि वह अल्लाह के घर मक्का शरीफ और मदीना शरीफ जाएं और यह सफर पैदल या साइकिल पर हो।
बासिफ ने कहा कि जब उन्होंने साइकिल से हज की यात्रा करने का अपना इरादा गांव के लोगों और घरवालों को बताया तो सभी ने मेरी हिम्मत बढ़ाई। उन्होंने बताया कि जिला कटक प्रशासन ने भी मेरी हौसला अफजाई की। वर्णनयोग है कि शेख बासिफ उड़ीसा कटक से तीन मई को हज यात्रा के लिए रवाना हुए और इस दौरान वह दिल्ली होते हुए पंजाब के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे।
यहां से वह ईरान व इराक के रास्ते होते हुए सऊदी अरब में स्थित मुसलमानों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्र मक्का शरीफ पहुंच कर हज करेंगे। शेख बासिफ ने बताया कि वह रोजाना 80 से 100 किलोमीटर तक साइकिल से सफर तय करते हैं और अब उनका सफर लुधियाना से 5324 किलोमीटर शेष रह गया है।
इस अवसर पर नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी, कारी अलताफ उर रहमान लुधियानवी, गुलाम हसन कैसर, अंजूम असगर, परवेज आलम, शाकिर आलम, मोहम्मद रब्बानी व शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुस्तकीम अहरारी भी उपस्थित थे।