{"_id":"da878cee-b65a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"pak-prisoner-sanaullah-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कैदी सनाउल्लाह की हालत और बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक कैदी सनाउल्लाह की हालत और बिगड़ी
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के पीजीआई में दाखिल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है। पीजीआई से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक घायल मरीज की शुगर का लेवल कम-ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर पहले से ही मेंटेन नहीं था। इन्हें दवा से ठीक रखने की कोशिश की जा रही है। सनाउल्लाह के शरीर में आर्टीरियल ब्लड गैसेज की कमी हो रही है, इसलिए उसे दी जा रही ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार दोपहर पौने तीन बजे के करीब पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर सोमवार को अपने दो अन्य अधिकारियों के साथ पीजीआई पहुंचे।
उन्होंने जम्मू जेल में घायल हुए आतंकी सनाउल्लाह की सेहत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्हें पीजीआई के निदेशक प्रो. योगेश चावला और घायल का इलाज करने वाले चिकित्सकों के दल ने सनाउल्लाह की हालत की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
करीब पौने पांच बजे पाक उच्चायुक्त और उनका प्रतिनिधिमंडल अपने होटल से वापस लौट गया। इस दौरान पीजीआई में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई थी। इस कारण पीजीआई में मरीजों व परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सनाउल्लाह के परिजन आएंगे भारत
अपने साथी कैदी के हमले में बुरी तरह जख्मी हुए सनाउल्लाह के परिजन जल्द ही उससे मुलाकात करने भारत आएंगे। जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे सनाउल्लाह का इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
सोमवार को वीजा के लिए सनाउल्लाह के साले और भतीजे के आवेदन भारतीय उच्चायोग को प्राप्त हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक आवेदन पर कार्यवाही शुरू हो गई है और जल्द ही दोनों को वीजा जारी कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान के सियालकोट निवासी 52 साल का आतंकी सनाउल्लाह जम्मू जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था, जिस पर शुक्रवार को जेल के एक दूसरे कैदी ने हमला कर दिया था।