फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   No x-ray technician

एक वर्ष से एक्सरे टेक्निशियन नहीं

Fri, 27 Sep 2013 04:47 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 27 Sep 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के लोहियां में तीन दशक पहले होंद में बने प्राइमरी हेल्थ सेंटर
विज्ञापन
(पीएचसी) लोहियां में पिछले एक साल से एक्सरे टेक्निशियन का पद खाली है।

डाक्टर एक्सरे करवाने को कहते हैं तो मरीजों को बाहर से ढाई सौ रुपये खर्च करके एक्सरे कराना पड़ता है।  अस्पताल में मंड क्षेत्र व दूर गांव से लोग आते हैं। ऐसे में टीबी और हड्डियों के मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं सेंटर में डाक्टरों की भी भारी कमी है।

इस पीएचसी में छह डाक्टरों के पद मंजूर हैं। इनमें से चार ही ड्यूटी पर हैं, दो पद खाली हैं। चार डाक्टरों में भी कई बार एक ही डाक्टर ड्यूटी पर रहता है। वीरवार को पीएचसी में एक डाक्टर ही हाजिर था। पीएचसी में दवाओं का भी टोटा है, ऐसे में डाक्टर मरीजों को बाहर से दवाएं लिख कर देते हैं। सेंटर में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। पीएचसी की दीवारों पर पौधे लगे हैं और भीतर गंदगी की भरमार है।

गाइनी डाक्टर भी नहीं है पीएचसी में
लोहियां पीएचसी में गाइनी का डाक्टर न होने से महिला मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। महिला माहिर डाक्टर की कमी के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के पास जाना पड़ता है। अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि इस अस्पताल में आज तक कोई भी गाइनी स्पेशलिस्ट डाक्टर तैनात नहीं की गई है।

डाक्टरों की कमी से मरीजों की संख्या हुई कम
कभी समय था जब पीएचसी में रोजाना करीब 200 की ओपीडी होती थी। उस समय मरीजों को अंदर से दवाएं और अन्य सहूलियतें मिल रही थीं। हेल्थ सुविधाएं न मिलने से अब अस्पताल की ओपीडी 40-50 तक सीमित हो गई है।

राजनीति की भेंट चढ़ा अपग्रेड करना
2006 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएचसी को अपग्रेड करने के लिए शिलान्यास किया था। उद्घाटन के समय पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरिंदर सिंगला, हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के तत्कालीन चेयरमैन कर्नल सीडी कंबोज ने अस्पताल में ट्रोमा सेंटर बनाने का भी वायदा किया था। यह वायदा सरकार के बदलने के बाद आज तक वफा नहीं हो सका है।

डाक्टरों की कमी सरकार ने पूरी करनी है : एसएमओ
एसएमओ डाक्टर त्रिलोचन सिंह का कहना है कि डाक्टरों की कमी को पूरा करना उनके हाथ में नहीं है। एक्सरे टेक्निशियन की जो कमी है उसके लिए कई बार सरकार को लिखा गया है। मरीजों की सहूलियत के लिए दवाओं का प्रबंध है। सरकार को दवाओं के लिए कई बार लिखा जाता है लेकिन जरूरत के मुताबिक डाक्टरों को बाहर से भी दवाएं लिखनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed