फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nigerian Woman drug smuggler sentenced to 10 years by court of Additional Sessions Judge Kapurthala

Kapurthala: दो किलो हेरोइन के साथ पकड़ी गई नाइजीरियन महिला को दस साल की कैद, अन्य तीन आरोपी बरी

Thu, 03 Nov 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 01:58 PM IST
सार

वर्ष 2019 में दिल्ली से कपूरथला में 2 किलो हेरोइन सप्लाई करने आई एक नाइजीरियन महिला रेहमा को 2 किलो हेरोइन सहित काबू किया था। जबकि उससे हेरोइन की खेप रिसीव करने वाले आरोपी नरिंदर सिंह उर्फ नंदू पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन
Nigerian Woman drug smuggler sentenced to 10 years by court of Additional Sessions Judge Kapurthala
court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपूरथला पुलिस की ओर से वर्ष 2019 में काबू की गई नाइजीरियन महिला नशा तस्कर को एडिशनल सेशन जज राकेश कुमार की अदालत ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। जबकि उक्त मामले में अन्य 3 आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। इसकी पुष्टि डिप्टी डीए आरती मेहता ने की है।   
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले में नामजद सभी चारों आरोपियों के वकीलों की दलीलें तथा सरकारी वकील की ओर से पेश किए गए सुबूतों के आधार पर दो किलो हेरोइन की खेप समेत गिरफ्तार नाइजीरियन महिला रेहमा को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है।   
विज्ञापन


वर्ष 2019 में दिल्ली से कपूरथला में 2 किलो हेरोइन सप्लाई करने आई एक नाइजीरियन महिला रेहमा को 2 किलो हेरोइन सहित काबू किया था। जबकि उससे हेरोइन की खेप रिसीव करने वाले आरोपी नरिंदर सिंह उर्फ नंदू पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था। उसे बाद में पुलिस ने काबू कर लिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में एफआईआर नंबर 188 दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नशा तस्कर रेहमा से रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा किया था कि वह दिल्ली से अपने नाइजीरियन मित्र जॉनी तथा एक दंपति दीपक तथा प्रीति से हेरोइन लाकर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करती है। जिनको बाद पुलिस ने सभी को मामले में नामजद कर हिरासत में ले लिया था। मामले में नामजद दिल्ली निवासी दम्पति दीपक तथा उसकी पत्नी प्रीति के वकील अजय कुमार ने बताया कि एडिशनल सेशन जज राकेश कुमार ने आरोपी नाइजीरियन महिला रेहमा को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। जबकि अन्य तीनों आरोपियों नरिंदर सिंह, दीपक और प्रीति को बरी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed