{"_id":"be17c5652d1250422ac7accbc22d9931","slug":"new-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू खिला कुर्सी पर बिठाया और चले गए डिप्टी सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू खिला कुर्सी पर बिठाया और चले गए डिप्टी सीएम
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय दोपहर 1:45। स्थान : मुक्सतर का मिनी सचिवालय। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आए। हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन बनने पर कुर्सी पर बिठाते हुए लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। जिस तेजी के साथ आए, उसी के साथ चलते बने।
कुछ ऐसा ही हुआ जिला योजना बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के ताजपोशी समारोह में। दो मिनट में ताजपोशी समारोह संपन्न हो लिया। डिंपी ढिल्लों को चेयरमैन पद पर आसीन करने का बारह बजे का कार्यक्रम था, मगर उप मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम से करीब पौने दो घंटा देरी से पहुंचे। आते ही डिंपी ढिल्लों को लड्डू खिला मुंह मीठा कराकर तुरंत निकल लिए।
वह बारह बजे की बजाय 1:45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और डिंपी ढिल्लों को लड्डू खिलाकर 1:47 पर निकल पड़े। इस अवसर पर सांसद परमजीत कौर गुलशन, शिअद के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह बरकंदी, उपाध्यक्ष सतीश गिरधर
विज्ञापन
काला, हलका इंचार्ज कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, सर्किल अध्यक्ष मनजिंदर सिंह बिट्टू, डीसी परमजीत सिंह, एसजीपीसी सदस्य नवतेज सिंह काउणी, संत सिंह बराड़ और हरजीत सिंह नीला मान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जिम्मेदारी को निष्ठा से पूरी करूंगा : ढिल्लों
मुक्तसर। डिंपी ढिल्लों ने वीरवार को चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान सुखबीर बादल ने डिंपी ढिल्लों को चेयरमैन पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए जिले के विकास में योगदान देने को कहा। इस दौरान डिंपी ढिल्लों ने कहा कि वह जिले के चहुंमुखी विकास के लिए ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करेंगे।
वह बादल परिवार द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वह बादल परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। ढिल्लों शिअद के गिद्दड़बाहा हल्का इंचार्ज भी हैं।