फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Navjot Singh Sidhu to Quit Politics?

नवजोत सिद्धू पार्टी में हैं और आगे भी रहेंगे: भाजपा

Thu, 11 Apr 2013 08:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu to Quit Politics?

वर्किग साइट फेसबुक पर सांसद पति नवजोत सिंह सिद्धू की भविष्य की राजनीति पर टिप्पणी होने के बाद से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में हड़कंप मच गया है। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने तो यहां तक कह दिया कि सिद्धू पार्टी में हैं और पार्टी में बने रहेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर से सांसद सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने आज मीडिया से कहा कि सिद्धू को पार्टी में घुटन महसूस हो रही है और वह जल्द ही पार्टी छोड सकते हैं। सिद्धू की पत्नी भी पंजाब विधानसभा में भाजपा की विधायक हैं।
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां इसे उनकी पत्नी के निजी विचार कहा है, वहीं नवजोत कौर ने वीरवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर फिर दोहराया कि पार्टी में उपेक्षा से दुखी उनके पति अमृतसर से चुनाव न लड़ने पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को ठंडा करने की नीयत से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि सांसद सिद्धू पार्टी के प्रमुख नेता हैं और पार्टी उन्हें तीसरी बार भी अमृतसर से सांसद का चुनाव लड़वाएगी।

उन्होंने कहा कि सांसद सिद्धू के पास पार्टी के हर कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है, परंतु वह व्यस्त होने के कारण हर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते हैं। इसे किसी और ढंग से नहीं देखना चाहिए।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह आईपीएल में व्यस्त हैं और वहां से फारिग होने के बाद पार्टी के कार्य में जुट जाएंगे।

कमल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने कभी भी सांसद सिद्धू की उपेक्षा नहीं की और न ही उनसे पार्टी को कोई शिकायत है। यदि किसी तरह की गलतफहमी हो तो बैठक कर दूर कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिद्धू पार्टी के स्टार प्रचारक हैं और उनका काम करने का ढंग भी अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed