Punjab: प्रेमी की हत्या कर आंगन में दफनाया शव, पुलिस ने की खुदाई तो सच आया सामने, 6 दिनों से लापता था साहिल
पंजाब के बटाला में एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां 17 साल के एक लड़के को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने मौत के घाट उतारकर घर के आंगन में उसका शव दफना दिया। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के भुल्लर रोड पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका और उसके परिजनों ने मिलकर 17 वर्षीय प्रेमी साहिल मट्टू की हत्या कर दी और शव को अपने घर के आंगन में दफना दिया। साहिल, जो नई आबादी, गांव पुंदर, बटाला का निवासी था, पिछले छह दिनों से लापता था। शनिवार को उसके परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने प्रेमिका के घर की तलाशी ली।
बदबू ने खोला राज
साहिल की प्रेमिका के घर से तेज बदबू आने पर साहिल के परिजनों को संदेह हुआ। साहिल की मां बेवी ने बताया कि जब वह घर पहुंची, तो बदबू के कारण उनमें शक और गहरा गया। किशोरी की मां कुलजीत ने दावा किया कि साहिल उनकी बेटी के साथ घूमने गया है और जल्द लौट आएगा। संदेह होने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई के बाद आंगन की खुदाई शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की खुदाई के बाद साढ़े चार फीट गहरे गड्ढे से साहिल का शव बरामद हुआ।
दोनों के बीच था प्रेस संबंध
साहिल के दादा यूनस मसीह और मां बेवी ने बताया कि साहिल और प्रेमिका सहपाठी थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों की सहमति से उनकी मंगनी हो चुकी थी। साहिल का प्रेमिका के घर नियमित आना-जाना था और वह अक्सर वहां दिन बिताता था। छह दिन पहले साहिल घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
थाना सिविल लाइन, बटाला में प्रेमिका, उसकी मां कुलजीत, भाई और दो अन्य लोगों समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें: Jalandhar: कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या, घर के बाहर मारी गई चार गोलियां; गर्भवती है पत्नी