फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi youth murdered in Canada, four bullets fired outside the house

Jalandhar: कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या, घर के बाहर मारी गई चार गोलियां; गर्भवती है पत्नी

Sat, 07 Jun 2025 05:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

इंद्रपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था। वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था। इंद्रपाल की पत्नी गर्भवती है। उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर बुलाया था। वहां वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ रहता था।

विज्ञापन
Punjabi youth murdered in Canada, four bullets fired outside the house
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने वाला है।
विज्ञापन


इंद्रपाल कनाडा में ऊबर टैक्सी चलाता था। अभी घर के बाहर आकर उसने टैक्सी पार्क ही की थी कि अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उस पर चार गोलियां चलाई। गोली लगने से इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इंद्रपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था। वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था। इंद्रपाल की पत्नी गर्भवती है। उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर बुलाया था। वहां वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रपाल के दोस्त हैरी ने बताया कि 4 गोलियां लगने से उसकी मौत हुई है। जिस मकान में इंद्रपाल रहता था, वहां नीचे कुछ और युवक भी किराए पर रहते थे। अब यह बात क्लियर नहीं है कि गोलियां चलाने वाले का टारगेट उन युवकों में से कोई था या इंद्रपाल ही था। हैरी के मुताबिक परिवार की वित्तीय हालत काफी नाजुक है। कई सोशल साइट्स पर फंड भी लिया जा रहा है ताकि परिवार की मदद हो सके।

इंद्रपाल सिंह करीब डेढ़ वर्ष पहले हॉन्गकॉन्ग से कनाडा आया था। प्राथमिक जांच के अनुसार हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार से जुड़ी होने का पुलिस को शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed