फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Muktsar, husband, took, wife, life, sharp, weapon

पति ने तेजधार हथियार से ले ली पत्नी की जान

Fri, 07 Mar 2014 10:21 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 07 Mar 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
Muktsar, husband, took, wife, life,  sharp, weapon
घरेलू झगड़े के कारण गुस्साए पति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा।
विज्ञापन


महिला की हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फरीदकोट ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौड रोड पर स्थित सुंदर नगर निवासी ममता का अपने पति अनिल कुमार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

बात इतनी बढ़ गई कि अनिल ने तेजधार हथियार से ममता पर हमला कर दिया और उसे घसीटता हुआ रेलवे लाइनों के पास ले गया।

वहां पर मौजूद कुछ लोगों को देख हमलावर पति तड़पती पत्नी को वहीं छोड़ कर फरार हो गया।

लोगों के सूचित करने पर मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस के हवलदार नसीब सिंह व बस स्टेंड की चौकी से पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह व हरभगवान सिंह ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed