फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman's body found in village Saidpura

गांव सैदपुरा में मिली महिला की लाश

Tue, 19 May 2020 01:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in village Saidpura
डेराबस्सी। गांव सैदपुरा में पुलिस को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई, जिसको कब्जे में लेकर पुलिस ने भाजपा नेता निर्मल सिंह निम्मा की शिकायत पर हत्या की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतका की शिनाख्त को लेकर पुलिस ने लाश सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान के बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

डेराबस्सी पुलिस थाना एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गांव के छप्पड़ में एक महिला बेसुध हालत में पड़ी है, जिसकी सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो देखा एक महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है। इसके अलावा मृतका की लाश एक लोहे की एक मोटी चेन से बंधी हुई थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर गांववासियों से पूछताछ की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जांच अधिकारी सतिंदर सिंह ने मृतका की पहचान को लेकर लाश को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और भाजपा नेता निर्मल सिंह निम्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों खिलाफ हत्या की धाराओं तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed