{"_id":"6aaaef88d429f37184019a50","slug":"electricity-department-employees-held-a-protest-rally-against-the-sdo-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2765-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ की रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ की रोष रैली
विज्ञापन
खरड़। बिजली विभाग में कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया है। ड्यूटी के दौरान जेई पर फोरमैन से गाली-गलौज करने के आरोप के बाद बुधवार को खड़र सब-डिवीजन सिटी-1 के कर्मचारियों ने सब अर्बन कार्यालय में एसडीओ सिटी-1 के खिलाफ रोष रैली की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई।
रैली में सिटी-2 खड़र और सब अर्बन खड़र से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, जेई अमृतपाल सिंह पर फोरमैन योगराज सिंह के साथ कथित अभद्र भाषा और गाली-गलौज के आरोप लगे थे। संयुक्त एक्शन कमेटी ने कार्रवाई की मांग की थी। 14 सितंबर को एसडीओ सिटी-1 ने बैठक का समय दिया, लेकिन कमेटी के अनुसार जेई के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कमेटी ने निष्पक्ष जांच, विभागीय व कानूनी कार्रवाई और जेई का आउट ऑफ सर्कल तबादला करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा।