फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family attacked with rods over motorcycle parking dispute; four injured.

Mohali News: मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में परिवार पर रॉड से हमला, चार घायल

Thu, 17 Sep 2026 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Family attacked with rods over motorcycle parking dispute; four injured.
जीरकपुर। गुग्गा माड़ी भबात के पास खुशाल एन्क्लेव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक परिवार के चार सदस्यों पर कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता शमशेर सिंह के बयान पर कार चालक समेत 8-9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुशाल एन्क्लेव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी गली में मोटरसाइकिल के पास बैठा था। तभी एक कार चालक ने आकर मोटरसाइकिल हटाने को कहा। शमशेर के मुताबिक, उसने कहा कि मोटरसाइकिल एक तरफ खड़ी है और कार आसानी से निकल सकती है। इसी बात पर बहस हो गई। आरोप है कि कार चालक अपने साथियों और कुछ महिलाओं को बुला लाया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिवार को घेरकर सिर पर किए वार
शोर सुनकर शमशेर की पत्नी गीता, मां बिमला देवी, पिता राम सुमेरे और बहनें कविता व बबीता बाहर आईं। आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शमशेर के सिर, गीता के सिर, बिमला देवी के हाथ और राम सुमेरे के सिर पर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और आसपास के लोगों के पहुंचने पर हथियार लेकर फरार हो गए। इस दौरान गीता का मोबाइल फोन भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसीएच में लगे टांके
घायलों को जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां शमशेर के सिर पर 24, गीता के सिर पर 8 और राम सुमेरे के सिर पर 12 टांके लगे। कविता और बबीता को गंभीर चोट न होने के कारण भर्ती नहीं किया गया। शमशेर का आरोप है कि अस्पताल जाते समय आरोपियों ने उसकी पत्नी से दोबारा मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed