{"_id":"5e3f035a8ebc3ee5c26357d6","slug":"trying-to-rape-with-girl-in-auto-mohali-news-pkl365832085","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: चलते ऑटो में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर फेंक कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: चलते ऑटो में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर फेंक कर भागे आरोपी
Sun, 09 Feb 2020 01:29 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के तमाम दावों के बावजूद वीआईपी सिटी में बेटियां महफूज नहीं हैं। शुक्रवार रात को एक चलते ऑटो में एक युवती के साथ ऑटो चालक के साथी ने बलात्कार करने की कोशिश की। इस पर युवती ने शोर मचाया तो ऑटो सवार दोनों आरोपियों ने उसे वाईपीएस चौक के पास फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां पुलिस ने उसका मेडिकल करवा कर अज्ञात दो ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर शाम करीब साढ़े 7 बजे पीड़िता युवती ने सेक्टर-70 से चंडीगढ़ जाने के लिए एक ऑटो लिया था। जब युवती ऑटो में बैठी उस समय चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठा हुआ था। जैसे ही ऑटो वाइपीएस चौक के नजदीक पहुंचा तो ड्राइवर अचानक ऑटो को दूसरे रास्ते पर ले गया।
विज्ञापन
यह रास्ता सुनसान और यहां अंधेरा होने के कारण ऑटो चालक और ऑटो में सवार उसके साथी ने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर युवती ने दोनों आरोपियों को खुद पर हावी होते हुए देखकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों आरोपियों ने ऑटो तेजी से भगा लिया और चलते ऑटो से युवती को वाईपीएस चौके के पास फेंककर वहां से फरार हो गए।
मटौर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता मूलरूप से नैनीताल की रहने वाली है और मोहाली में किराए के मकान में रहती है। शुक्रवार को देर शाम वह कहीं जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई । अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है। उसकी शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।