फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rs 40 lakh swindled under the pretext of gas bills and share trading

Mohali News: गैस बिल और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठगे

Tue, 21 Jul 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 40 lakh swindled under the pretext of gas bills and share trading
जीरकपुर/मोहाली। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जीरकपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में साइबर ठगों ने 40 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। ठगों ने गैस बिल अपडेट करने और ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जिला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मोहाली ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में, जीरकपुर निवासी दीवान चंद को गैस बिल अपडेट का संदेश मिला था। उन्होंने निर्देशों का पालन किया। इसके बाद ठगों ने उनकी बैंकिंग जानकारी चुरा ली। उनके खाते से करीब 17.20 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में, जीरकपुर के 50 वर्षीय आशुतोष त्रिवेदी को अप्रैल में व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला। उन्हें 202 रुपये में इंडियन हाई नेट वर्थ ट्रेडिंग नामक एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के सदस्यों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर बड़े मुनाफे का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 22.80 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर किए। जब उन्होंने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed