फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads will improve with 8.5 crores in new sectors, parks will also be beautified

नए सेक्टरों में 8.5 करोड़ से सड़कें सुधरेंगी, पार्कों का भी होगा सौंदर्यीकरण

Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roads will improve with 8.5 crores in new sectors, parks will also be beautified
मोहाली। नगर निगम के अधीन आए नए सेक्टरों में शामिल सेक्टर-79 से अस्सी के लोगों को अब मूलभूत सुविधाओं के लिए धक्के नहीं खाने पडे़ंगे। अब वहां की खस्ताहाल चल रही सड़कों और पार्कों को सुधारा जाएगा। नगर निगम ने शुक्रवार को 8.5 करोड़ की लागत से विकास कार्य शुरू करवाए। यह सारे काम तय समय में पूरे होंगे। विधायक बलबीर सिंह सिदधू ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मेयर कुलवंत सिंह पर जुबानी हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि पार्कों काम पूर्व मेयर के समय में गमाडा से निगम के अधीन आया था, लेकिन पैसे नहीं आए थे। जबकि उन्होंने पैसे की कोई कमी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

समागम में विधायक बलबीर सिंह सिदधू ने कहा कि 2016 में नगर निगम ने पिछले मेयर कुलवंत सिंह ने गमाडा के साथ एमओयू साइन किया था। इसके तहत मोहाली के पार्क नगर निगम अधीन लिए गए थे। समझौते के तहत प्रत्येक वर्ष गमाडा से पचास करोड़ रुपये सालाना गमाडा से आने थे, लेकिन पूर्व मेयर ने गमाडा से एक भी रुपये नहीं लिया। जबकि उन्होंने इस काम में निजी दिलचस्पी लेकर इस बकाये से लगभग 35 करोड़ रुपये वसूले हैं। जोकि नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य पर किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बचता बकाया लेने के लिए पंजाब सरकार से बातचीत चल रही है। इसी तरह पीएसपीएसल ने मोहाली को अब तक दस करोड़ रुपये दिए हैं। जोकि पीएसपीसीएल बिजली के बिलों से चुंगी के रूप में वसूलता था। इस मौके पर इलाके के पार्षद कुलविंदर कौर, नवजोत सिंह, लाभ सिंह, बलबीर सिंह, भगत सिह, हरदियाल चंद, कृष्ण कुमार, जीएस पठानिया, शरनजीत सिंह, केएस सिदधू समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन

गमाडा ने पांच सेक्टरों की कभी नहीं ली सुध
विधायक ने कहा कि सेक्टर-76 से अस्सी के बारे में गमाडा ने कहा कि विकास कार्यों की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां के लोगों का पानी के बिल भी बाकी शहरों से साढ़े पांच गुना से अधिक आते थे। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से पहले यह मसला हल करवाया गया। इसके बाद उक्त एरिया को नगर निगम में शामिल किया गया। साथ ही विकास कार्य शुरू करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed