फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relief from Sunday's weekly lockdown, notification will be issued soon

रविवार के विकली लॉकडाउन से मिलेगी राहत, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन

Thu, 01 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Relief from Sunday's weekly lockdown, notification will be issued soon
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते रविवार को लगने वाले विकली लॉकडाउन से इस बार जिले के दुकानदारों को राहत मिल सकती है। बुधवार को प्रशासन और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी है। हालांकि रविवार को भी दुकानें शाम 7 बजे तक खुल पाएंगी। इस संबंधी डीसी की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ की तर्ज पर दुकानदार रात 9 बजे तक दुकानें खोलने की मांग कर रहे थे। जिस पर प्रशासन ने कहा कि इस संबंधी वह राज्य सरकार को पत्र लिखेंगे। राज्य सरकार की ओर से इस संबंधी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा की अगुवाई में व्यापारियों के एक दल ने डीसी और एसएसपी से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्हें अपनी मुश्किलों से रूबरू करवाया। दुकानदारों ने बताया कि मार्च में आई कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए जिला सरकार की ओर से कई पाबंदियां दुकानदारों पर लगा दी गई थीं। हालांकि स्थिति सुधारने के बाद काफी पाबंदियों से लोगों को राहत दी गई है। लेकिन दुकानदार मांग कर रहे थे कि चंडीगढ़ की तर्ज पर उन्हें रविवार को लगने वाले विकली लॉकडाउन से राहत दी जाए। दुकानदारों की दलील थी कि मोहाली एक प्लांड शहर है। यहां पर अधिकतर वर्किंग और सरकार मुलाजिम रहते हैं। जो कि रविवार को ही खरीदारी को महत्व देते हैं। ऐेसे में उन्हें रविवार को लगने वाले लॉकडाउन से राहत दी जाए। इसके अलावा दुकानों के समय पर कोई सहमति नहीं बनी। इस बैठक में होटल और रेस्टोरेंट के समय का मामला भी उठाया गया। लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। कई अन्य मुद्दे भी व्यापारियों ने डीसी और एसएपी के सामने उठाए और अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पंजाब के अन्य जिलों के मुकाबले मोहाली में अभी भी कोरोना के अधिक केस आ रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने बताया कि उन्होंने जिले व्यापारियों के हर मामले को प्रशासन के सामने रखा है। उनकी कोशिश यहीं है कि व्यापारियों को किसी तरह का नुकसान न हो। इसके साथ ही इलाके के लोगों को अपने ही शहर में सभी सुविधाएं मिल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed