{"_id":"6a29d3968189e43fe30b9a2b","slug":"prostitution-racket-busted-at-vip-road-spa-center-mohali-news-c-71-1-mli1017-143485-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वीआईपी रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वीआईपी रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने वीआईपी रोड के एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा सेंटर की महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड पर संचालित एक स्पा सेंटर में मसाज सेवाओं की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से स्पा सेंटर पर अचानक रेड की। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद छह युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेस्क्यू की गई युवतियों में दो विदेशी नागरिक हैं, जबकि अन्य दिल्ली और उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस सभी युवतियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्हें यहां तक कौन लेकर आया तथा इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला मैनेजर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। मौके से मोबाइल फोन, रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।