फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are hiding in the bunker to save their lives during the attack in Ukraine

लालड़ू के विनय गौड़ ने बयां किया दर्द: कहा- दो दिन से चारों ओर बम धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल

Sat, 26 Feb 2022 01:56 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
People are hiding in the bunker to save their lives during the attack in Ukraine

यूक्रेन के शहर खारकिव में एमबीबीएस कर रहे लालड़ू निवासी छात्र विनय गौड़ ने फोन पर अपने अभिभावकों को जानकारी दी है कि पिछले दो दिन से चारों ओर बम धमाकों की आवाज से हर तरफ डर और दहशत का माहौल है। इससे उसके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। भारतीय मेडिकल छात्रों सहित स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में मैट्रो बंकर में शरण ले रखी है। किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। युद्ध के हालातों के बीच अभिभावक चाहकर भी बच्चों को इसलिए नहीं बुला पाए, क्योंकि कई गुणा दामों पर हवाई टिकट लेने पर भी हवाई जहाज में जगह नहीं मिल रही है। अभिभावक परिजन सरकार से बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं। विनय के पिता मनोज कुमार, दादा डाक्टर पवन कुमार और दादी सरोज बाला ने बताया कि उनका बेटा यूक्रेन में एमबीबीएस का दूसरे वर्ष का छात्र है। बुधवार तक ऑनलाइन क्लास चल रही थी। मैट्रो बंकर में भारतीय मेडिकल छात्रों सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद हैं। विनय ने बताया कि वे चार-पांच दिन का राशन-पानी लेकर बंकर में गए हैं। दुकानों और एटीएम पर लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई हैं। अभिभावकों ने बताया कि दिनरात बेटे की चिंता सता रही है। परिवार के सदस्य टीवी पर चिपके रहते हैं और खबरें देखते रहते हैं। हर घंटे बाद मोबाइल और व्हाट्एप पर विनय से बात होती है और सलामती पूछते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed