फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   OTS Scheme: Property tax worth Rs 11.43 crore deposited in Mohali in 19 days

ओटीएस योजना : मोहाली में 19 दिन में 11.43 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा

Sun, 20 Jul 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
OTS Scheme: Property tax worth Rs 11.43 crore deposited in Mohali in 19 days
मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई ‘एकमुश्त समाधान योजना’ (ओटीएस) ने जिले में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले की नगर परिषदों ने सिर्फ 19 दिनों में 11.43 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स जमा किया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि अगर कोई निवासी 31 जुलाई तक अपने बकाया टैक्स की मूल राशि जमा करता है तो उससे जुर्माना और ब्याज पूरी तरह माफ किया जाएगा। लोगों की भागीदारी को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 31 जुलाई तक सभी नगर परिषद कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए होगी जो हफ्ते के दिनों में काम के चलते टैक्स जमा नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे आगे जीरकपुर, खरड़ दूसरे नंबर पर
वसूली में जीरकपुर नगर परिषद सबसे आगे रही, जहां 753.88 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा हुए। इसके बाद खरड़ (209 लाख), डेराबसी (96.45 लाख), कुराली (22.25 लाख), बनूड़ (17.02 लाख), नयागांव (32.50 लाख) और लालड़ू (12.39 लाख) का स्थान रहा।
विज्ञापन




एक अगस्त से छूट होगी आधी, 31 अक्टूबर के बाद पूरी खत्म
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अगर कोई निवासी एक अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 के बीच बकाया टैक्स जमा करता है तो उसे केवल 50% छूट मिलेगी। इसके बाद टैक्स के साथ पूरा जुर्माना और ब्याज भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed