फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one and half year old boy died by hit a car

जीरकपुरः कार ने मारी टक्कर, ऑटो में बैठा बच्चा सड़क पर गिरा, रौंदते निकल गई कार

Sun, 15 Sep 2019 09:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 15 Sep 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
one and half year old boy died by hit a car
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिवालिक विहार के पास सड़क किनारे खड़े ऑटो को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ऑटो में बैठा एक बच्चा सड़क पर गिर गया और कार उसके ऊपर चढ़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवालिक विहार निवासी विनोद कुमार ने अपने दोनों बच्चों को दुकान से खाने के लिए चिप्स लाकर दिए और ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


तभी ऑटो को पीछे से आ रही एक एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी। ऑटो में टक्कर लगते ही विनोद कुमार का डेढ़ साल का बेटा सोनू सड़क पर गिर गया और कार बच्चे के ऊपर चढ़ गई। गनीमत रही कि उसका दूसरा बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


घटना के बाद कार चालक ने गंभीर घायल बच्चे को चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक्सयूवी कार पटियाला रोड की तरफ से आ रही थी। कार चालक की पहचान गुरतेज सिंह निवासी लोहगढ़ ग्रीन एनक्लेव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed