फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nepalese servant of the house absconded with 40 lakh rupees, case registered

घर का नेपाली नौकर 40 लाख रुपये लेकर फरार, केस दर्ज

Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nepalese servant of the house absconded with 40 lakh rupees, case registered
जीरकपुर। पुलिस ने एक घर से 40 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में नेपाली नौकर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जीरकपुर पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत के बाद नौकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 381 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता रोमियो चुघ निवासी एयरो सिटी जीरकपुर ने बताया कि उनके पास नेपाली नौकर लक्ष्मण पुरी उर्फ बहादुर काफी समय से काम कर रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह घर की ऊपरी मंजिल पर आराम कर रहे थे और मेरी पत्नी बच्चों को घर पर नौकर के पास छोड़कर बाजार चली गई थी। जब वह करीब ढाई बजे वापस आई तो देखा कि नौकर बहादुर घर पर मौजूद नहीं था और अलमारी भी खुली पड़ी थी। जब उन्होंने अलमारी में सेफ चेक की तो उसमें रखे हुए 40 लाख रुपये गायब थे। जब मैंने नौकर की आसपास में तलाश की तो वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद घर में चोरी की शिकायत जीरकपुर थाने में दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने नेपाली नौकर लक्ष्मणपुरी उर्फ नारायणपुरी उर्फ बहादुर के खिलाफ धारा-381 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed