फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali police tightens security at Punjabi singer Babbu Maan house after receiving threats

Babbu Mann: गायक बब्बू मान को फोन पर मिली धमकी, मोहाली पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा

Thu, 17 Nov 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 05:15 PM IST
सार

पंजाबी गायक बब्बू मान को धमकी मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर दी गई धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने सेक्टर-71 स्थित बब्बू मान के मकान नंबर 407 में सुरक्षा बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
Mohali police tightens security at Punjabi singer Babbu Maan house after receiving threats
गायक बब्बू मान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब जाने-माने पंजाबी गायक बब्बू मान की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें फोन पर धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति की ओर से बब्बू मान को फोन पर धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस ने सेक्टर-71 स्थित बब्बू मान के मकान नंबर 407 में सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


हालांकि गायक बब्बू मान को पहले भी पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी रिव्यू के दौरान उनकी सुरक्षा बढ़ाने और मजबूत करने का फैसला किया है। इस बीच अब फोन पर धमकी मिलने के बाद तुरंत और ज्यादा पुलिस के जवान तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


वहीं, इस बारे में अभी कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद पुलिस अब गायक की सुरक्षा में ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से कलाकारों में डर का माहौल है। वहीं सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए बंदोबस्त बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनकीरत औलख को भी दी गई है सुरक्षा
अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा और मनकीरत औलख दोनों गहरे दोस्त थे। मोहाली में दिनदिहाड़े विक्की मिड्डूखेड़ा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गायक मनकीरत औलख को भी धमकियां मिलने लगी थीं। इसके बाद सेक्टर-78 में रह रहे गायक मनकीरत औलख की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। 


गायक परमीश वर्मा पर भी चलाई गई थी गोली 
14 अप्रैल, 2018 को देर रात करीब साढ़े 12 बजे के गायक परमीश वर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने उस समय गोलियां चलाकर हमला कर दिया था, जब वह मोहाली के सेक्टर-91 स्थित अपने घर कार में वापस आ रहे थे। इस हमले में परमीश वर्मा और उनका दोस्त कुलवंत सिंह चहल भी गोली लगने से घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed