{"_id":"5f6fa9118ebc3e9bcb6f0f76","slug":"maya-garden-city-residents-rally-fury-against-builder-mohali-news-pkl3891161156","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया गार्डन सिटी निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया गार्डन सिटी निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ निकाली रोष रैली
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित माया गार्डन सिटी निवासियों ने सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को बिल्डर के खिलाफ कार रोष रैली निकाली। यह रोष रैली माया गार्डन सिटी से शुरू होकर वीआईपी रोड से होती हुई, फिर माया गार्डन मैग्नेशिया में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर के खिलाफ हाथ में अपनी मांगों को लेकर बैनर पकड़े हुए थे। लोगों ने आरोप लगाया कि सोसायटी निवासियों को लगातार आ रही समस्याओं के हल के लिए बार-बार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिल्डर की ओर से उनके लिए लिफ्ट, बिजली और पानी का कनेक्शन बंद कर दिया गया है। इन समस्याओं को हल करवाने के लिए बिल्डर के खिलाफ यह रैली निकाली गई है।
विज्ञापन
सोसायटी के निवासी गुरदीप सिंह और अरुण उप्पल ने बताया कि बरनाला बिल्डर की ओर से इस प्राजेक्ट को बेचते हुए लोगों के साथ जो वायदे किए गए थे, वह अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि लाखों रुपये खर्च करके यहां फ्लैट खरीदने के बावजूद अभी भी वह बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। 20 से 24 सितंबर तक लिफ्टें बंद रहीं, जिस कारण लोगों को विशेष तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यहां के सुरक्षा गार्ड भी वेतन न मिलने का कथित आरोप लगाते हुए हड़ताल पर चल रहे हैं। हाऊस कीपिंग स्टाफ भी वेतन न मिलने का आरोप लगा रहा है। इस कारण वह काम पर नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोसायटी में बिल्डर की ओर से अवैध कब्जा किया हुआ है। लोगों ने मेेंटेनेंस चार्ज के रूप में वसूले गए पैसों की ऑडिट रिपोर्ट की कापी सोसायटी वासियों को सौंपने की मांग की है।
सिर्फ मेंटेनेंस चार्ज नहीं देने वालों की सुविधाएं की बंद: बिल्डर
इस संबंधी बात करने पर माया गार्डन के डायरेक्टर सतीश जिंदल ने लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते कहा कि सोसायटी की चुनी गई बॉडी के पदाधिकारियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। कुछ गिनती के लोग बदनामी का डर दिखाकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। जो कि नियमों के मुताबिक सोसायटी के मेंटेनेंस चार्ज भी नहीं देते। सिर्फ उन्हीं की सुविधाएं बंद की गई हैं।