{"_id":"6a8a0ea29864f5a36f01ea58","slug":"life-threatening-attack-on-college-student-in-dera-bassi-case-registered-against-11-accused-mohali-news-c-16-1-pkl1046-1103971-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, 11 आरोपियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, 11 आरोपियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
डेराबस्सी। रेलवे फाटक के पास एक कॉलेज छात्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में डेराबस्सी पुलिस ने आठ नामजद सहित कुल 11 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
गांव परागपुर निवासी 21 वर्षीय तरनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। वह सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 20 अगस्त को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने दोस्तों के साथ इटियोस कार में रेलवे फाटक के पास खड़ा था। तभी काले रंग की थार और मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास तलवार, गंडासी, गरारी और डंडे थे। गुरी नामक युवक ने तलवार से तरनप्रीत के सिर पर वार किया, जिससे उसकी उंगली, हाथ, पीठ और टखने पर चोटें आईं। तरनप्रीत ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलेज में गुरी के हुड़दंग का विरोध करने पर यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।
पुलिस की कार्रवाई और उपचार
घायल छात्र को पहले सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया। वहां से उसे सेक्टर-32 अस्पताल, चंडीगढ़ रेफर किया गया। बाद में परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे कुराली स्थित अस्पताल ले गए। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि गुरी, मनविंदर सिंह, जस्सू, मंगा, प्रीतपाल, सागर और प्रिंस सहित आठ नामजद तथा तीन अज्ञात युवकों पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।