{"_id":"67825156bed6d213360ad693","slug":"industrial-area-phase-8a-and-b-missing-from-the-list-of-mechanical-cleaning-mohali-news-c-71-1-spkl1025-124154-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मशीनी सफाई की लिस्ट से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8ए व बी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मशीनी सफाई की लिस्ट से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8ए व बी गायब
विज्ञापन
मोहाली। लाखों रुपये का टैक्स देने के बावजूद आईटी सिटी में आईटी हब के नाम से विकसित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8ए और बी को नगर निगम ने मशीनी सफाई की लिस्ट से गायब कर दिया है। यही कारण है कि इंडस्ट्रियल एरिया में बनी मार्केट के सामने की सड़कों के दोनों ओर गंदगी के ढेर लग चुके हैं। जबकि इसी सिटी में मैकेनिकल स्वीपिंग के जरिए ए और बी रोड की सफाई काम किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने सेक्टर 74 ए में दो सफाई कर्मचारियों की डयूटी लगी हुई है। जबकि इंडस्ट्रियल एरिया में कोई भी सफाई कर्मचारी तैनात नही किया गया है। सेक्टर 74 ए के दो सफाई कर्मचारियों द्वारा जरूरत पड़ने या शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। हालांकि कार्रवाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है। जब तक यहां मशीनों से सफाई नहीं होती, तब तक ये दिक्कत बनी रहेगी।
पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसआइईसी) औद्योगिक क्षेत्र के रखरखाव का काम नगर निगम करता है। इसके बावजूद उद्योगपति समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम अगर सिटी में मशीनी सफाई करवा रहा है तो उनके क्षेत्र में यह काम क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पता चला है कि जब से शहर में मैकेनिकल स्वीपिंग का काम शुरू हुआ है तब से इस क्षेत्र को सफाई के काम से दूर रखा गया है। अगर इलाके में सफाई का काम सही ढंग से नहीं शुरू हुआ तो आने वाले समय में आईटी हब के तौर पर माने जाने वाला क्षेत्र गंदगी हब के नाम पर बन कर रह जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ