{"_id":"6595bf72fd529864880d283a","slug":"indefinite-strike-of-raw-sanitation-workers-begins-in-zirakpur-mohali-news-c-71-1-mli1001-10091-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में कच्चे सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में कच्चे सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विज्ञापन
जीरकपुर। कच्चे सफाई कर्मचारियों ने विभाग में पक्का करने और चंडीगढ़ की तर्त पर डीसी रेट देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। नगर काउंसिल इंप्लाइज सफाई कर्मचारी यूनियन (एटक) जीरकपुर के कच्चे कर्मचारी, दर्जा तीन कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कुछ दिन पहले अधिकारियों से मिले थे, जिन्होंने मांग की थी कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और चंडीगढ़ की तर्ज पर कर्मचारियों को डीसी रेट दिया जाए। यूनियन की तरफ से 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 10 दिन के अंदर उनकी जायज मांगों को नहीं माना गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
यूनियन ऑफिस प्रधान रविंदर पाल सिंह कुकी ने बताया कि परिषद करीब 350 कर्मचारी हैं। वे काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं परंतु अभी तक किसी भी सरकार ने उनकी की जायज मांगों पर गौर नहीं किया।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2023 को उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, लोकल बॉडी मिनिस्टर पंजाब, हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, सेक्रेटरी लोकल बॉडीज पंजाब, डायरेक्टर लोकल बॉडीज पंजाब, डीसी मोहाली, एसडीएम डेराबस्सी, नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों एवं कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल जीरकपुर को पत्र द्वारा अपनी मांगों के प्रति अवगत करवाया था जिसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि अगर हमारी यूनियन की जायज मांगों को 10 दिन के भीतर नहीं माना गया तो वह 3 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कुक्की ने बताया कि चंडीगढ़ की दूरी जीरकपुर से मात्र पांच किलोमीटर है मगर वहां के डीसी रेट में पंजाब के डीसी रेट में जमीन आसमान का अंतर है। वे डीसी रेट बढ़ने के लिए सरकार से पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं परंतु सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अपने संघर्ष को और तेज करेंगे।